Happy Hartalika Teej Wishes, Images: 30 अगस्त को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए खास पर्व होता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए और सौभाग्यवती होने की मनोकामना के साथ माता पार्वती की पूजा करती हैं। तीज के दिन महिलाएं उपवास करती हैं। हरतालिका तीज को करवाचौथ से भी अधिक कठिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। पूरा दिन कुछ खाती पीती नहीं, रात में माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति बनाकर उन्हें स्नान आदि कराकर वस्त्र धारण कराती हैं और पूजा करती हैं। अगले दिन भोर में भी सुहागिनें माता की पूजा करके कन्याओं को दान देती हैं। मान्यता है कि पहली बार हरतालिका तीज का उपवास मां पार्वती ने किया था और भोले बाबा को अपने पति के रूप में मांगा था। भगवान शिव उनके उपवास से प्रसन्न हो गए और उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। यह व्रत करके कुंवारी कन्याएं अपने मनचाहे वर की प्राप्ति की मनोकामना करती हैं। अगर इस हरतालिका तीज पर आप भी मां गौरी की पूजा कर रही हैं तो सभी सुहागिनों को तीज की शुभकामनाएं भेजें। यहां हरतालिका तीज के खास शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।