फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy World Photography Day 2020: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं

Wed, 19 Aug 2020 07:54 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हैप्पी वर्ल्ड फोटोग्राफी डे - फोटो : Amar Ujala/Pixabay
जीवन में कुछ ऐसे अनमोल लम्हें होते हैं, जिनके बारे में लगता है कि काश ये पल यहीं ठहर जाए। समय को रोक पाना तो हमारी मुट्ठी में नहीं है, लेकिन हमारे हाथों में जो एक चीज अक्सर साथ होती है, वह है मोबाइल। हम मोबाइल में कैमरा ऑन करते हैं और उस पल को हमेशा के लिए कैद कर लेते हैं। एक समय था, जब कैमरा काफी महंगा हुआ करता था, लेकिन अब तो यह आपकी जेब में पड़े मोबाइल में सिमट चुका है। किसी की बर्थडे पार्टी हो, शादी या अन्य समारोह हो या फिर हम किसी टूर पर निकले हों... तस्वीरों के माध्यम से ही हम अपनी खुशियों को सहेज पाते हैं।

पूरी दुनिया में हर साल 19 अगस्त को 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' यानी 'विश्व फोटोग्राफी दिवस' मनाया जाता है। इस अवसर पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खूबसूरत वॉलपेपर और संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
World Photography Day - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
सुंदरता, सभी चीजों में देखी जा सकती है
सौंदर्य को देखना और उसकी रचना करना
आपकी उस कल्पनाशीलता को दिखाता है
जिसे आप तस्वीरों में कैद करते हैं
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
World Photography day - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
आंसुओं में भी एक समंदर होता है
जिसे प्रेम करने वाला ही देख पाता है
एक फोटोग्राफर किसी व्यक्ति के छोटे पलों में
खुशियों का एक समंदर ढूंढ लाता है
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं

4 of 8
World Photography Day - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
अपने कैमरे से आप जो तस्वीर लेते हैं
दरअसल वह आपकी कल्पना होती है
जिसे आप वास्तव में देखना चाहते हैं
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
World Photography Day - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
जीवन जीने की कला भी एक फोटोग्राफी है
उसे अच्छी तरह से एडिट (Edit) करें
और फिर देखें,
ये दुनिया उसे कितना पसंद (Like) करती है
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
World Photography Day - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
जब लोग आपसे पूछें कि
किसी की तस्वीर उतारने को
आप कौन सा उपकरण प्रयोग करते हैं
तो उन्हें जवाब दें- अपनी आंखें
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
World Photography Day - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
जब आप कैमरे की नजर से
दुनिया को देखना शुरू करते हैं
तो एक अलग ही दुनिया दिखती है
जो बहुत ही खूबसूरत होती है
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
World Photography Day - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
फोटोग्राफी में वास्तविकता
इतनी सूक्ष्म होती है कि
वह वास्तविकता से भी अधिक
वास्तविक हो जाती है
कभी गौर कीजिएगा
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें