फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Womens Day 2026 Wishes: "तुम हो ताकत, तुम ही पहचान हो", महिला दिवस पर भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Sun, 08 Mar 2026 10:24 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Women's Day 2026 Wishes: अगर आप भी अपनी मां, बहन, पत्नी, दोस्त या किसी खास महिला को सम्मान और प्यार जताना चाहते हैं, तो दिल से लिखे गए शुभकामना संदेश और प्रेरणादायक कोट्स भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
महिला दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
Happy Women's Day 2026 Wishes: हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान, उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को सलाम करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन उन महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका है जो हमारे जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाती हैं। चाहे वह मां हो, बहन, पत्नी, दोस्त या सहकर्मी हर महिला अपने अलग अंदाज में हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

महिला दिवस के अवसर पर उन्हें खास महसूस कराने का सबसे आसान और खूबसूरत तरीका है दिल से भेजा गया एक प्यारा शुभकामना संदेश। एक छोटा-सा मैसेज भी किसी महिला के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और उसे यह एहसास दिला सकता है कि वह हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। आज के डिजिटल दौर में लोग सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप या मैसेज के जरिए अपनी भावनाएं आसानी से व्यक्त कर सकते हैं।

इस खास दिन पर अगर आप भी अपनी मां, बहन, पत्नी, दोस्त या किसी खास महिला को सम्मान और प्यार जताना चाहते हैं, तो दिल से लिखे गए शुभकामना संदेश और प्रेरणादायक कोट्स भेज सकते हैं। ये संदेश न सिर्फ उनके दिन को खास बनाते हैं बल्कि उनके आत्मविश्वास और सम्मान को भी बढ़ाते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
महिला दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
------------------------
 
नारी शक्ति है, नारी सम्मान है,
नारी ही हर घर की पहचान है।
उसके बिना अधूरा है हर सपना,
नारी से ही दुनिया की शान है।

महिला दिवस की शुभकामना

--------------------------------
विज्ञापन

3 of 6
महिला दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
 
-----------------

नारी कभी कोमल, कभी चट्टान है,
हर मुश्किल में वो मजबूत इंसान है।
उसकी हिम्मत और मुस्कान से ही,
इस दुनिया की असली पहचान है।

महिला दिवस की शुभकामना

------------

4 of 6
महिला दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
 
----------

मां की ममता, बहन का प्यार,
दोस्त की तरह निभाए हर किरदार।
नारी है तो जीवन में रंग हैं,
उससे ही सजता हर परिवार।

महिला दिवस की शुभकामना

-----------------
विज्ञापन

5 of 6
महिला दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
 
---------------

उसकी मुस्कान से रोशन है संसार,
उसकी मेहनत से खिलता हर परिवार।
नारी के बिना अधूरी है हर कहानी,
उससे ही सजता जीवन का हर त्यौहार। 

महिला दिवस की शुभकामना

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिला दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
 
------------

सपनों को सच करना जिसकी पहचान है,
हर मुश्किल में जो बनती तूफान है।
वो नारी ही है जो हर दौर में,
अपने साहस से रचती नई उड़ान है।

महिला दिवस की शुभकामना

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें