Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes : विश्वकर्मा दिवस 17 सितंबर 2025 को मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है, जिसे विश्वकर्मा पूजा भी कहते हैं। भगवान विश्वकर्मा को देवताओं के दिव्य वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है।
हिंदू परंपरा के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने स्वर्गलोक, इंद्रपुरी, द्वारका, पुष्पक विमान और कई दिव्य अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया। इसलिए उन्हें श्रम, तकनीक और नवाचार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से कारीगर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, मशीन ऑपरेटर, उद्योगों में कार्यरत श्रमिक और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं और अपने औजारों, मशीनों व उपकरणों की विधिवत पूजा करके कार्य में उन्नति और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं।
विश्वकर्मा दिवस केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह मेहनतकश वर्ग और तकनीकी क्षेत्र के योगदान को सम्मान देने का भी अवसर है। इस दिन उन सभी को दी विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देनी चाहिए जो श्रम और कौशल से समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। आपके परिवार, रिश्तेदार, दोस्त या परिचय में चाहे कोई आर्किटेक्ट हो, इंजीनियर हो, कलाकार हो, किसान हो या फिर फैक्ट्री का मजदूर हो, सभी विश्वकर्मा जयंती पर बधाई और शुभकामनाओं के अधिकारी हैं।
यहां विश्वकर्मा दिवस के शुभ संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें मेहनतकश और कामगार लोगों को भेजकर बधाई दी जा सकती है। ये रहे विश्वकर्मा पूजा के शुभकामना संदेश।