फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस 2025: हिंदी पर 10 महान विभूतियों के प्रेरणादायक विचार, भेजकर खुद पर करें गर्व

Sun, 14 Sep 2025 09:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

hindi Diwas 2025: इस हिंदी दिवस के मौके पर कुछ महान व्यक्तियों के हिंदी नारे और कविताओं को पढ़ें और दूसरों को भी इसे भेज हिंदी के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
1 of 10
हिंदी दिवस पर महापुरुषों के विचार - फोटो : amar ujala
hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि अपनी मातृभाषा की इज्जत और पहचान बनाए रखना कितना जरूरी है। हिंदी सिर्फ बोलने की भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, सभ्यता और जड़ों का आईना है। आज जब अंग्रेज़ी का प्रभाव हर जगह बढ़ रहा है, तब हिंदी दिवस हमें अपनी भाषा पर गर्व करना सिखाता है।

इस दिन पर लोग स्लोगन और प्रेरणादायक संदेश शेयर करते हैं, क्योंकि शब्दों में ताकत होती है। एक छोटा सा वाक्य भी समाज को जागरूक कर सकता है और भाषा के प्रति प्रेम जगा सकता है। बच्चे और युवा जब हिंदी के महत्व को समझते हैं तो उनका जुड़ाव अपनी संस्कृति और परंपरा से मजबूत होता है।

हिंदी की ताकत और इसके महत्व को समझाने का प्रयास कुछ महान लोगों ने भी किया। किसी ने हिंदी में दमदार कविताएं लिखीं तो किसी ने हिंदी पर प्रभावी भाषण दिए। अटल बिहारी वाजपेई की भाषण शैली इसलिए भी प्रभावी थी, क्योंकि वह हिंदी थी। महात्मा गांधी इसलिए भी जन-जन के प्रिय थे, क्योंकि उन्होंने हिंदी में जन आंदोलन किया था। 

इस हिंदी दिवस के मौके पर कुछ महान व्यक्तियों के हिंदी नारे और कविताओं को पढ़ें और दूसरों को भी इसे भेज हिंदी के लिए प्रोत्साहित करें। 
 
विज्ञापन

2 of 10
हिंदी दिवस पर महान व्यक्तियों के विचार - फोटो : amar ujala
हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है।

मैथिलीशरण गुप्त
विज्ञापन

3 of 10
हिंदी दिवस पर गर्व करें - फोटो : Amar ujala

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।

भारतेंदु हरिश्चंद्र

4 of 10
हिंदी दिवस पर गर्व करें - फोटो : Amar ujala

गूंजी हिंदी विश्व में

अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन

5 of 10
हिंदी दिवस पर गर्व करें - फोटो : Amar ujala
हिंदी हमारी आन-बान-शान 

अंकित शुक्ला
विज्ञापन

6 of 10
हिंदी दिवस पर महापुरुषों के विचार - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय एकता की कड़ी हिंदी ही जोड़ सकती है।

बालकृष्ण शर्मा नवीन
विज्ञापन

7 of 10
हिंदी दिवस पर महान व्यक्तियों के विचार - फोटो : amar ujala
मैं दुनिया की सभी भाषाओं की इज्जत करता हूं, पर मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो, ये मैं सह नहीं सकता।

आचार्य विनोबा भावे

8 of 10
हिंदी दिवस पर गर्व करें - फोटो : Amar ujala
हिंदी का अलग ही रंग है।

डाॅ. ओम निश्चल

9 of 10
हिंदी दिवस पर महान व्यक्तियों के विचार - फोटो : amar ujala
जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य पर गर्व का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।

डाॅ. राजेंद्र प्रसाद
विज्ञापन

10 of 10
हिंदी दिवस पर महान व्यक्तियों के विचार - फोटो : amar ujala
हिंदी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उसे हम सबको अपनाना है।

लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें