फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day 2022: घर पर मनाने जा रहे हैं वैलेंटाइन डे तो इस तरह करें सजावट, खास बनेगा दिन

Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Valentines Day Decoration - फोटो : istock
फरवरी प्यार का महीना है। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों का दिन होता है। एक हफ्ते पहले से ही प्यार की परीक्षा शुरू हो जाती है। इस परीक्षा में आशिकों को अपने प्यार को पाने के लिए तरह तरह के जतन करने पड़ते हैं। इस पूरे हफ्ते को हर कपल खास तरीके से मनाना चाहता है, ताकि साल भर उनका पार्टनर वैलेंटाइन की खूबसूरत यादों के साथ प्यार से रहे। वैसे तो वैलेंटाइन डे पर कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। इसलिए वह ट्रिप पर, किसी डिनर डेट पर जाने की योजना बनाते हैं लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण अगर आप घर पर ही वैलेंटाइन डे मना रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखें। सबसे जरूरी है वैलेंटाइन डे के मौके पर घर की खास सजावट करना। घर की सजावट से आप वैलेंटाइन डे पर एक रोमांटिक माहौल बना सकते हैं, जिसे देख आपके पार्टनर को भी खुशी होगी। अगर आप इस बार घर पर ही मना रहे हैं वैलेंटाइन डे, तो इन खास तरीको से करें घर की सजावट। 
विज्ञापन

2 of 5
Valentines Day Decoration - फोटो : Pixabay
प्यार के लाल रंग को करें सजावट में शामिल

लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर लाल रंग को सजावट का हिस्सा बनाएं। वैलेंटाइन डे की सजावट में आप लाल रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुब्बारे अगर दिल वाले शेप के होंगे तो बेहतर रहेगा। आप रूम की छत पर गुब्बारों को लटका सकते हैं, चाहें तो जमीन पर गुब्बारों को फैला दें। लाल रंग के रिबन या घर के पैंट के मुताबिक रिबन को दीवारों व दरवाजों पर सजा सकते हैं। अपने कमरे को जरूर सजाएं। इसके लिए फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Valentines Day Decoration - फोटो : Istock
घर के हर कोने को जगमगाएं

वैलेंटाइन डे पर घर पर ही खूबसूरत रोमांटिक डेकोरेशन के लिए लाइट या मोमबत्ती का इस्तेमाल करें। घर पर पड़ी खाली बोतलों से लाइट डेकोरेशन करें। खूबसूरत लैंप से भी कोने कोने को जगमगा सकते हैं। अपने रूम में आप दीवारों को लाइट पट्टी से जगमगा सकते हैं। आप चाहें तो इलेक्ट्रिक लाइट को अपने बेड के चारों तरफ हल्का सेट कर सकते हैं। लेकिन लाइट का इस्तेमाल सतर्कता से करें।

4 of 5
Valentines Day Decoration - फोटो : Pixabay
मोमबत्तियों को करें सजावट में शामिल

मोमबत्तियां सजावट में चार चांद लगा देती हैं। आप घर के दरवाजे पर मोमबत्तियों को सजा सकते हैं। गेट के अगल- बगल और अंदर आने वाले रास्ते पर मोमबत्तियां जलाकर एक रास्ता बना सकते हैं। मोमबत्तियों से बना ये रास्ता खत्म होने पर पार्टनर के लिए गिफ्ट रख कर उसे सरप्राइज कर सकते हैं। डिनर में भी मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर कैंडल लाइट डिनर का माहौल बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Valentines Day Decoration - फोटो : pixabay
खुशबू से महकेगा घर

जब घर की सजावट के लिए मोमबत्तियां लाएं तो खुशबू वाली कैंडल खरीदें। उन्हें सजाकर आप सुंदर नजारे के साथ ही घर में खुशबू भी कर सकते हैं। फूलों से सजावट करके भी घर को महका सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर की पसंद का रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें