शिक्षक, एक बच्चे के जीवन को सुंदर और उज्जवल बनाने के लिए नाजाने कितना कुछ नही करता है। बच्चे के माता-पिता टीचर के पास बच्चे को पढ़ने के लिए भेजते हैं, ताकि वो उनसे ज्ञान प्राप्त कर सके, जीवन के नियमों को जान सके और जान सके कि कैसे इस दुनिया में वो ज्ञान के सहारे ही आगे बढ़ सकता है। एक बच्चा जब तरक्की करता है, तो उसके माता-पिता को जितनी खुशी होती है उससे कहीं ज्यादा एक टीचर को अपने विद्यार्थी पर गर्व महसूस होता है कि उसका पढ़ाया हुआ बच्चा आज दुनिया में उनका नाम रौशन कर रहा है। ऐसे ही गुरुओं के सम्मान मे हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपने गुरुओं का सम्मान करते हैंं और उन्हें कई खास संदेश भी भेजते हैं। तो चलिए आपको ऐसे ही कुछ स्पेशल संदेशों के बारे में बताते हैं, जिन्हे आप अपने टीचर्स को भेज सकते हैं।