फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2022: इन खूबसूरत वॉलपेपर्स के जरिए अपनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Sun, 09 Oct 2022 03:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Sharad Purnima 2022 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल शरद पूर्णिमा का पर्व 9 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, शरद पूर्णिमा की रात आसमान में चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। उत्तर भारत में लोग इस दिन खीर बनाकर रातभर चांद की रोशनी में रखते हैं। माना जाता है कि इस खीर में अमृत गिरता है और बाद में इसी अमृत रूपी खीर का प्रसाद स्वरूप सेवन किया जाता है। ज्योतिष के मुताबिक, पूरे साल में केवल एक ही बार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता ये भी है कि शरद पूर्णिमा को भगवान श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। अगर आप भी शरद पूर्णिमा का पर्व मनाते हैं तो अपने दोस्तों, परिजनों और करीबियों को आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शरद पूर्णिमा के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा
जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से
आशा है ये त्यौहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 6
शरद पूर्णिमा की शुभकामना - फोटो : amar ujala
घर में धन की बरसात हो, लक्ष्मी का वास हो।
सभी संकटों का नाश हो, मन में सदा शांति का वास हो।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं ।

4 of 6
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता, प्रेमलता
आपको और आपके परिवार को प्रदान हो। 

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं ।
विज्ञापन

5 of 6
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है
और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है।
आशा है इस रात आप सभी पर 
चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शरद पुर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
शरद पूर्णिमा को आप और आपके परिवार पर 
सोमरस बरसे और सुख समृद्धि की वर्षा हो।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें