Happy Sharad Purnima 2022 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल शरद पूर्णिमा का पर्व 9 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, शरद पूर्णिमा की रात आसमान में चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। उत्तर भारत में लोग इस दिन खीर बनाकर रातभर चांद की रोशनी में रखते हैं। माना जाता है कि इस खीर में अमृत गिरता है और बाद में इसी अमृत रूपी खीर का प्रसाद स्वरूप सेवन किया जाता है। ज्योतिष के मुताबिक, पूरे साल में केवल एक ही बार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता ये भी है कि शरद पूर्णिमा को भगवान श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। अगर आप भी शरद पूर्णिमा का पर्व मनाते हैं तो अपने दोस्तों, परिजनों और करीबियों को आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शरद पूर्णिमा के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।