फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Wishes: इन आकर्षक वॉलपेपर को व्हाट्सएप-फेसबुक पर भेजकर अपनों को दें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Thu, 11 Aug 2022 11:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
Raksha Bandhan 2022 Wishes: आज रक्षाबंधन है। नाम से ही इस त्योहार का अर्थ पता चलता है। रक्षा का बंधन, यानी एक ऐसा रिश्ता, जिसमें रक्षा का वचन लिया जाता है। ये रिश्ता भाई बहन का होता है। बहन छोटी हो या बड़ी, उनका भाई आज के दिन बहन की रक्षा का वचन लेता है। ऐसा नहीं कि सुरक्षा की चिंता सिर्फ भाइयों को होती है। बहनें रक्षा सूत्र के रूप में भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। ये रंग बिरंगे धागे महज कलाई पर सजावट नहीं, बल्कि बहन का विश्वास होता है। बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। राखी बहन और भाई दोनों के एक दूसरे की परवाह करने, उनके स्नेह और जिम्मेदारियों का प्रतीक होती है। हिंदू धर्म के अनुसार रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे बड़ा पर्व होता है। ऐसे में रक्षाबंधन मनाने के लिए भाई और बहन दोनों ही बहुत उत्साही होते हैं। इस मौके पर भाई बहन एक दूसरे को, परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को रक्षाबंधन की बधाई देते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर खास शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने स्टेटस पर लगाने के साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से परिजनों को भेज सकते हैं। यहां से रक्षाबंधन के वॉलपेपर और शुभकामना संदेश डाउनलोड करके अपने प्रियजनों को भेजें।
विज्ञापन

2 of 7
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
रिश्ता है जन्मों का हमारा, भरोसे का और प्यार भरा,
चलो इसे बांधे भैया, राखी के अटूट बंधन में। 

हैप्पी रक्षाबंधन!

विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान।
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।

हैप्पी रक्षाबंधन!

4 of 7
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
जब भी राखी का त्योहार आता है,
भाई और बहन का प्यार बाता है।
बांधती है बहना भैया को राखी,
भाई बहन की रक्षा की सौगंध खाता है।

हैप्पी रक्षाबंधन!

विज्ञापन

5 of 7
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
आसमान पर सितारे हैं जितने, उतनी जिंदगी हो तेरी।
किसी को नजर न लगे, दुनिया की हर खुशी हो तेरी।
रक्षाबंधन के दिन भगवान से बस यह दुआ है मेरी।

हैप्पी रक्षाबंधन!

विज्ञापन

6 of 7
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
ये लम्हा कुछ खास है
बहन के हाथों में भाई का हाथ है।
ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ खास है,
तेरे सुकून की खातिर मेरी बहना,
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है।

हैप्पी रक्षाबंधन!

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
मेरी प्यारी बहना, मुझे तुझसे है कुछ कहना।
तेरे स्नेह ने महकाया है, मेरे जीवन का कोना-कोना। 

हैप्पी रक्षाबंधन!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें