फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Raksha Bandhan 2022 Wishes: राखी पर भाई-बहन और प्रियजनों को भेजें रक्षाबंधन के शुभकामना संदेश

Thu, 11 Aug 2022 12:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Raksha Bandhan 2022 Wishes: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे बड़ा हिंदू पर्व रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जा रहा है। हर बहन का अपने भाई के प्रति स्नेह और भाई का बहनों की रक्षा के कर्तव्य का प्रतीक के तौर पर रक्षाबंधन मनाया जाता है। भाई बहन का रिश्ता बहुत ही अनमोल और खूबसूरत होता है। भाई और बहन एक दूसरे के पहले दोस्त होते हैं। बचपन में एक साथ खेलने से उनकी दोस्ती की शुरुआत होती है। वक्त के साथ भाई और बहन एक दूसरे के रक्षक बन जाते हैं। भले ही भाई बहन हमउम्र हों या उनके बीच उम्र का फासला हो, लेकिन फिर भी लगभग सभी भाई-बहनों का रिश्ता एक सा होता हैं। बहन बड़ी हो या छोटी भाई को सलीके सिखाने से लेकर अभिभावकों के सामने उनकी गलतियां छिपाते तक का काम करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बड़ी या छोटी बहन के लिए बहुत प्रोटेक्टिव होते हैं। हर भाई बहन की खुशी, उनकी सुरक्षा को अपना कर्तव्य मानते हैं। ये भाईयों के प्यार जताने का तरीका होता है। अक्सर भाई बहनों के बीच नोक झोंक होती रहती है लेकिन मुसीबत में बहन-भाई की एकता भी देखते ही बनती है। इस रक्षाबंधन हर भाई अपनी बहन को खास महसूस कराकर उनके लिए अपने प्रेम और स्नेह को जाहिर करे। बहनें भी जिस तरह से हक से भाई से अपनी डिमांड पूरी कराती हैं, उसी हक से बताएं कि आपके जीवन में भइया कि क्या अहमियत है। इस रक्षाबंधन खूबसूरत शुभकामना संदेशों को भाई बहन एक दूसरे को भेजकर राखी के पर्व की बधाई दे सकते हैं। अपने प्रियजनों को भी फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए रक्षाबंधन के वॉलपेपर भेजें।  

विज्ञापन

2 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
चंदन का टीका और रेशम का धागा,
सावन की सुगंध और बारिश की फुहार।
भाई की उम्मीद और बहन का प्यार
मुबारक हो रक्षाबंधन का त्यौहार।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!

विज्ञापन

3 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी।
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!

4 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
लड़ना-झगड़ना है इस रिश्ते की शान,
रूठना और मनाना है इस रिश्ते का मान।
भाई-बहन में बसती है एक दूजे की जान,
भाई करता है बहन के पूरे हर अरमान।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!

Koo App
बिहार व समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह-प्रेम और सामाजिक सौहार्द का पावन पर्व #रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। लोकतांत्रिक संस्थाओं में आधी आबादी को उचित प्रतिनिधित्व देकर इस पर्व की सार्थकता सिद्ध हो सकती है, इस तरफ़ आ. श्री नीतीश कुमार जी की पहल देशभर में अतुलनीय है। - Upendra Kushwaha (@upendrajdu) 11 Aug 2022
विज्ञापन

5 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!

विज्ञापन

6 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
रिश्ता है जन्मों का हमारा,
भरोसे और प्यार से भरा।
चलो इसे बांधे भैया,
राखी के अटूट बंधन में।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!

विज्ञापन

7 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान।
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!

विज्ञापन

8 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
साथ पले और साथ बढ़े हम
खूब मिला बचपन में प्यार।
इसी प्यार को याद दिलाने
आया ये राखी का त्यौहार।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें