फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pongal 2025 Rangoli Designs: पोंगल पर आकर्षक रंगोली से सजाएं घर का आंगन, ये डिजाइन हैं आसान

Tue, 14 Jan 2025 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आप भी पोंगल के मौके पर घर के द्वार और आंगन को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो कुछ खास डिजाइन को अपनाएं। यहां पोंगल के लिए आकर्षक डिजाइन के आइडियाज तस्वीरों के माध्यम से दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पोंगल रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
Happy Pongal 2025 Rangoli Designs Ideas: दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु के प्रमुख पर्वों में से एक पोंगल साल की शुरुआत यानी जनवरी में मनाया जाता है। चार दिवसीय पोंगल का पर्व 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। वहीं 17 को पोंगल पर्व की समाप्ति होगी। यह त्योहार नई फसल के आगमन और सूर्य देव की पूजा के रूप में मनाया जाता है। 

पहले दिन भोगी पोंगल, 15 जनवरी को दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और पोंगल पर्व के आखिरी दिन कानूम पोंगल के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व के मौके पर घर को रंगोली से सजाया जाता है। रंगोली को देवी-देवताओं के लिए स्वागत द्वार माना जाता है। मान्यता है घर के द्वार पर रंगोली बने होने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

पोंगल के दिन घर की चौखट पर मोर वाली रंगोली सबसे ज्यादा सुंदर लगती है। भोगी पोंगल पर खासतौर पर मटके और अग्नि वाली रंगोली बना सकते हैं। आप भी पोंगल के मौके पर घर के द्वार और आंगन को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो कुछ खास डिजाइन को अपनाएं। यहां पोंगल के लिए आकर्षक डिजाइन के आइडियाज तस्वीरों के माध्यम से दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पोंगल रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
पोंगल रंगोली डिजाइन

पोंगल की रंगोली में कलश बना सकते हैं, जिसमें चावल, आम के पत्ते और नारियल का रंगोली में सजा सकते हैं।  दीपक और केले के पत्ते में पान, सुपारी, केला आदि की आकृति बनाएं। गन्ने के पौधे और कई रंगों से रंगोली सजाएं।
विज्ञापन

3 of 5
Rangoli design - फोटो : instagram
दीपों से सजाएं रंगोली

इस तरह की आयताकार रंगोली डिजाइन बनाना सरल है और कम वक्त में सजाई जा सकती है। इसमें दो-तीन रंगों का उपयोग कर सकते हैं। आयताकार रंगोली को चकोर खानों में बांट लें और इसे पत्तियों का आकार दें। चारों दिशाओं में दीप जलाकर रंगोली का आकर्षण बढ़ाएं।

4 of 5
पोंगल रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
पोंगल के लिए रंगोली डिजाइन

पोंगल में सूर्य देव की पूजा की जाती है। रंगोली में सूरज, पतंग, कलश और पूजन सामग्री को शामिल कर सकते हैं। साथ ही रंगोली का आकर्षण बढ़ाने के लिए हैप्पी पोंगल या शुभ पोंगल लिखकर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोंगल रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
सरल और सुंदर रंगोली डिजाइन के लिए ये विकल्प अपना सकते हैं। गोलाकार रंगोली डिजाइन के अंदर कलश ,  ईख, सूर्य देव आदि की आकृति बनाएं। वहीं कई रंगों से गोलाकार को बोर्डर लाइन देकर हाइलाइट करें। इस तरह की रंगोली डिजाइन प्रभावी दिखती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें