मकर संक्रांति की तरह ही सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष में दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार चार दिनो तक चलता है जिसमें इंद्र, सूर्य, नंदी, और कन्याओं की पूजा की जाती है। फसल की अच्छी उपज होने की खुशी में लोग इस पर्व को मनाकर भगवान सूर्य को शुक्रिया देते हैं। सुख समृद्धि के त्योहार पोंगल के खास अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को बधाई संदेश देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए आकर्षक वॉलपेपर्स लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।