फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Onam 2023: रिश्तेदारों और दोस्तों को दें ओणम की शुभकामनाएं, भेजें ये आकर्षक संदेश

Tue, 29 Aug 2023 10:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Onam 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
Happy Onam 2023: दक्षिण भारत के राज्य केरल में इन दिनों उत्सव का माहौल है। केरल के सबसे प्रमुख त्योहार ओणम को लेकर लोग उत्साहित हैं। ओणम 10 दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व है। मलयालम कैलेंडर के मुताबिक श्रवण नक्षत्र को थिरु ओणम के रूप में मनाते हैं। ओणम का अंतिम और 10वां दिन बहुत खास होता है। 10 दिनों में अलग अलग तरह से पूजा की जाती है। जैसे एथम, चिथिरा, चोधी, विसाकम, अनिज़ाम, थ्रिकेता, मूलम, पूरादम, उथीरदम और अंतिम दिन थिरुवोणम।

फूलों से घर और शहर को सजाया जाता है, तरह-तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को ओणम की शुभकामनाएं देने के साथ मुंह मीठा कराया जाता है। आप भी अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को ओणम की खास शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Onam 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
घर को फूलों की रंगोली से सजाएं
स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाएं।
राजा महाबली का धूमधाम से करें स्वागत
ओणम का पूरे परिवार संग आनंद उठाएं।

ओणम की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
Onam 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
ओणम के साथ जीवन में नई रोशनी आए
उन्नति के खुले नए रास्ते,
खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए
आपको और परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं।

ओणम की शुभकामनाएं

4 of 5
Onam 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
ओणम के शुभ अवसर पर
आपके जीवन में खुशहाली आए,
अच्छा स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि मिले
आपको और आपके पूरे परिवार को
ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

ओणम की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Onam 2023 Wishes - फोटो : istock
ओणम के साथ ही जीवन में नई रोशनी आए
उन्नति के नए रास्ते खुलें,
खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए
आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें