फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Gift: नए साल के पहले दिन दोस्तों को तोहफे में दें ये चीजें, साल भर रखेंगे आपको याद

Mon, 01 Jan 2024 10:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नए साल के पहले दिन अपने खास दोस्त को कुछ तोहफा देना चाहते हैं, तो उसके लिए हम आपको कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
happy new year 2024 - फोटो : istock
New Year Gift: बेहद धूमधाम से नए साल का आगाज हो चुका है। हर कोई चाहता है कि ये नया साल उनकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। ऐसे में लोग आज के दिन मंदिर जाते हैं, पार्टी करते हैं और अपनों के साथ साथ व्यतीत करते हैं। जो लोग अपने परिवार से साथ रहते हैं, उनको तो कोई दिक्कत नहीं हैं, लेकिन जो लोग परिवार से दूर रह रहे हैं, उनके लिए उनके दोस्त ही परिवार बन जाते हैं।

ऐसे अगर आप अपने खास दोस्तों को और खास फील कराना चाहते हैं, तो उन्हें नए साल की बधाई के साथ कुछ खास तोहफा दे सकते हैं। अगर आप अपने दोस्तों को खास तोहफा देंगे तो ये उन्हें साल भर याद रहेगा। बहुत से लोगों को ये समझ नहीं आता है कि वो अपने दोस्त को क्या दे सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि दोस्तों को तोहफा देने के लिए बेहतर विकल्प क्या हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
happy new year 2024 - फोटो : Pixabay
कस्टमाइज आइटम

आप अपने दोस्त के लिए कस्टमाइज गिफ्ट जैसे कि टीशर्ट, मोबाइल कवर, कपड़े इत्यादि खरीद सकते हैं। इसमें उनका नाम, पसंदीदा लाइन या कोई खास संदेश लिखवाया जा सकता है। आज कल तो एक से दो घंटे में इस तरह के गिफ्ट तैयार हो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
happy new year 2024
किताबें

अगर आपके दोस्त पढ़ाई के शौकीन हैं, तो उन्हें उनकी पसंद के विषय में कोई बुक गिफ्ट कर सकते हैं। वो जब-जब इसे पढ़ेंगे तो ये उन्हें आपकी याद दिलाएगी। 

4 of 6
happy new year 2024 - फोटो : AMAR UJALA

हैंडमेड कार्ड

यदि आपका दोस्त हैंडमेड चीजें पसंद करता हैं, तो आप उन्हें एक पेंटिंग, हैंडमेड कार्ड, या अन्य आर्टिस्टिक आइटम तोहफे में सकते हैं। इसे वो अपने कमरे में सजा कर रख सकते हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
happy new year 2024 - फोटो : istock
चॉकलेट

अगर आपके दोस्त को खाना पसंद है तो उन्हें नए साल की बधाई देने के साथ-साथ चॉकलेट्स तोहफे में दें। इसे खाकर आपके दोस्त का साल का पहला दिन खूबसूरत बन जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
happy new year 2024 - फोटो : pixabay

आधुनिक गैजेट्स

यदि आपके दोस्त को टेक्नोलॉजी पसंद है, तो कुछ नवीनतम गैजेट्स जैसे कि ब्लूटूथ हेडफोन्स, स्मार्ट गैजेट्स या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स देने का विचार करें। ये उनके काम भी आएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें