महानवमी के मौके पर मां सिद्धिदात्री के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही अपने परिजनों को शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन की शुभकामनाएं दें और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Navratri Day 9 Maha Navami Wishes: पवित्र नौ दिनों के नवरात्रि पर्व का समापन हो रहा है। 11 अक्तूबर को महानवमी मनाई जा रही है। हालांकि इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक दिन पड़ रही है। वहीं 12 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी तिथि को मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है। देवी मां का यह स्वरूप सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाला है। पुराण के अनुसार, भगवान शिव में मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही आठों सिद्धियां प्राप्त की थी। मां की अनुकम्पा से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हो गया था। इस कारण उन्हें अर्धनारिश्वर भी कहते हैं। महानवमी के मौके पर मां सिद्धिदात्री के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही अपने परिजनों को शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन की शुभकामनाएं दें और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
नवरात्रि नवमी की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
मां सिद्धिदात्री का स्वरूप
मां सिद्धिदात्री को देवी सरस्वती का भी स्वरूप माना गया है। वह चार भुजाओं वाली हैं, जिनकी दाहिने दो हाथों में कमल और शंखं सुशोभित है तो वहीं बाईं तरफ गदा और चक्र धारण किया हुआ है। माता ने श्वेत वस्त्र धारण किए हुए हैं और कमल पुष्प पर विराजमान हैं। माता सिद्धिदात्रा की सवारी सिंह है।
मां सिद्धिदात्री का बीज मंत्र
ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।
विज्ञापन
3 of 6
नवरात्रि नवमी की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
मैया की कृपा से बन रहे हैं सभी के बिगड़े काम
मेरी मैया पालनहार, रखना कृपा हम पर हर बार।
शुभ महानवमी
4 of 6
नवरात्रि नवमी की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
माता दुर्गा के गाएं गुणगान
सभी जपें सिर्फ मां का ही नाम।
मां में ही खोए रहे हम और आप
आप सभी को शुभ महानवमी आज।
शुभ महानवमी
विज्ञापन
5 of 6
नवरात्रि नवमी की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
शेरो वाली मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाने जाते हैं
जो भक्त दर पर आते हैं, मां की शरण वही पाते हैं।
माता के नौ रूपों में छिपा है सृष्टि का सार,
जग में है नवदुर्गा की महिमा अपरंपार।
ज्ञान बढ़ाए-विवेक बढ़ाएं, बांटे सबको प्यार,
तीन लोग में होती है माता की जय-जयकार।