Happy Nag Panchami 2024 Wishes: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का माह है। इसी श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाते हैं, जिसके शिव शंभू के गले में लिपटे नाग देवता की पूजा होती है। इस साल 9 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है।
हिंदू धर्म में नाग देवता को शिवजी के साथ ही विष्णु जी के पास भी देखा जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने बाल्यकाल में कालिया नाग को परास्त करके यमुना नदी से सुरक्षित बाहर आए थे। तब से ये दिन नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। नाग पंचमी के मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को शुभकामना संदेश भेजकर ये पर्व मना सकते हैं और इसके महत्व को समझा सकते हैं। यहां से नाग पंचमी के सुंदर संदेशों को डाउनलोड करके अपने परिजनों और प्रियजनों को भेजें।