फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra Diet: ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान, जानिए उनकी फिटनेस का राज

Wed, 07 Aug 2024 02:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

जिम में घंटों पसीना बहाने, ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करने के साथ ही खास डाइट प्लान को अपनाया। आइए जानते हैं कि नीरज चोपड़ा खुद को फिट रखने के लिए कैसी डाइट लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : https://www.instagram.com/neeraj____chopra/
Paris Olympic 2024 Neeraj Chopra Fitness Secret: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर गोल्डन बाॅय के नाम से मशहूर हुए नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंच गए हैं। भारत की झोली में स्वर्ण लाने और देश के लिए एक और पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। नीरज चोपड़ा की परफार्मेंस पर पूरी दुनिया की नजर है। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नीरज ने कड़ी मेहनत की है। पदक के लिए नीरज ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। जिम में घंटों पसीना बहाने, ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करने के साथ ही खास डाइट प्लान को अपनाया। आइए जानते हैं कि नीरज चोपड़ा खुद को फिट रखने के लिए कैसी डाइट लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : https://www.instagram.com/neeraj____chopra/
नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान

नीरज चोपड़ा बिल्कुल सादा और देसी खाना पसंद करते हैं। उनके डाइट चार्ट में नारियल पानी,  अंडे, ब्राउन ब्रेड, दलिया, दाल रोटी, चिकन, चावल आदि शामिल है
विज्ञापन

3 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : https://www.instagram.com/neeraj____chopra/
फिटनेस रूटीन

नीरज चोपड़ा सुबह उठकर सबसे पहले नारियल पानी पीते हैं। फिर वर्कआउट करते हैं, जिसके बाद अंडे का सफेद भाग, ब्राउन ब्रेड, दलिया और ताजे फलों का रस नाश्ते में लेते हैं।

4 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : https://www.instagram.com/neeraj____chopra/
लंच और डिनर

फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए नीरज चोपड़ा दोपहर के खाने में ग्रिल्ड चिकन, चावल और दही खाते हैं। वह सलाद भी लेते हैं। ज्यादा भूख लगने पर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। नीरज चोपड़ा रात के खाने में नो कार्ब्स डाइट अपनाते है। वो डिनर में उबली हुई हरी सब्जियां खाते हैं या सिर्फ साधारण सूप पीना पसंद करते हैं।

रात में सोने से पहले दूध पीते हैं। उन्हें मीठे में गुलाब जामुन काफी पसंद है लेकिन हेल्दी डाइट के लिए नियमों का पालन करते हुए वह मीठे से परहेज करते हैं और चीट डे पर ही इसका सेवन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : https://www.instagram.com/neeraj____chopra/
वर्कआउट रूटीन

गोल्डन बाॅय नीरज 6-7 घंटे एक्सरसाइज करते हैं। वह स्टेडियम और जिम में घंटों ट्रेनिंग करते हैं। स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए नीरज चोपड़ा कोर मसल्स की ट्रेनिंग और वेट ट्रेनिंग में डेडलिफ्ट करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें