फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Mahavir Jayanti 2023 Wishes: महावीर जयंती के मौके पर अपनों को भेजें आकर्षक शुभकामना संदेश

Tue, 04 Apr 2023 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जैन धर्म के सबसे प्रमुख पर्व के मौके पर यहां से डाउनलोड करके दोस्तों और परिजनों को महावीर जयंती के आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
महावीर जयंती 2023 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Mahavir Jayanti 2023 Wishes: जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर हैं, जिनका जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। इस वर्ष 4 अप्रैल को महावीर स्वामी की जयंती मनाई जा रही है। महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान महावीर ने 12 वर्ष कठोर तप किया था, जिससे उन्होंने अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। बाद में उन्होंने दिगंबर स्वरूप को स्वीकार कर लिया। महावीर स्वामी निर्वस्त्र रहकर मौन साधना करते थे। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे वह धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर जैन मंदिरों में उत्सव होता है। मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और शोभायात्रा निकाली जाती हैं। जैन धर्म के सबसे प्रमुख पर्व के मौके पर यहां से डाउनलोड करके दोस्तों और परिजनों को महावीर जयंती के आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
महावीर जयंती 2023 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।  
 
विज्ञापन

3 of 5
महावीर जयंती 2023 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है।
हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास करके देवत्व प्राप्त कर सकता है।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  

4 of 5
महावीर जयंती 2023 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महावीर जयंती 2023 की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
क्रोध को शांति से जीतें,
दुष्ट को साधुता से जीतें,
कृपण को दान से जीतें 
और असत्य को सत्य से जीतें।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें