फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Mahavir Jayanti 2022: महावीर जयंती पर दोस्तों और करीबियों को भेजें ये आकर्षक शुभकामना संदेश

Thu, 14 Apr 2022 12:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महावीर जयंती 2022 - फोटो : amar ujala
जैन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व महावीर जयंती है। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर हैं। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर स्वामी की जयंती मनाई जाती है। इस बार महावीर जयंती 14 अप्रैल को मनाई जा रही है। जैन धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, महावीर स्वामी ने 12 साल कठिन तपस्या करके अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। बाद में भगवान महावीर ने दिगंबर रूप को स्वीकार्य कर लिया और निर्वस्त्र रहकर मौन साधना की। हर साल जैन धर्म में आस्था रखने वाले महावीर जयंती को धूमधाम से मनाते हैं। जैन मंदिरों को इस दिन फूलों से सजाया जाता है और विधिवत पूजा की जाती है। कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली जाती है। जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्व महावीर जयंती के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को आकर्षक तस्वीरे भेज कर महावीर जयंती की शुभकामना दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
महावीर जयंती 2022 - फोटो : amar ujala
जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन। 
विज्ञापन

3 of 6
महावीर जयंती 2022 - फोटो : amar ujala
महावीर जिनका नाम है,
पालीताना जिनका धाम है,
अहिंसा जिनका नारा है,
ऐसे त्रिशला नंदन को
लाख प्रणाम हमारा है।

4 of 6
महावीर जयंती 2022 - फोटो : amar ujala
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
महावीर जयंती 2022 - फोटो : amar ujala
क्रोध को शांति से जीतें, दुष्ट को साधुता से जीतें
कृपण को दान से जीतें और असत्य को सत्य से जीतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महावीर जयंती 2022 - फोटो : amar ujala
सिद्धों का सार, आचार्यों का साथ
साधुओं का साथ, अहिंसा का प्रचार 
यही है भगवान महावीर का सार ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें