मकर संक्राति के ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का पावन त्योहार मनाया जाता है। भारत में पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में इस पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस पावन दिन लकड़ियों और उपलों से आग जलाते हैं और उस आग के चारों तरफ परिक्रमा की जाती है। लोहड़ी के पावन दिन नई फसल को काटा जाता है और काटी हुई फसल का भोग सबसे पहले अग्नि को लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अग्नि में भोग डालकर भगवान को भोग लगाया जाता है। लोहड़ी के पावन पर्व की शुभकामनाएं देने के लिए लोग अपनों को खूबसूरत संदेश भी भेजते हैं। आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए भी अपनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।