फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2022: 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की', जन्माष्टमी पर सबको भेजें ये शुभकामना संदेश

Thu, 18 Aug 2022 10:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Krishna Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर जन्म पूरी मानव जाति के लिए वरदान है। कहा जाता है कि द्वापर युग में कंस के अत्याचार बढ़ रहे थे, जिनका अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवाव विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने पृथ्वी लोक पर जन्म लिया। श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। हर साल इसी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 18 और 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है। जन्माष्टमी में रात 12 बजे बाल गोपाल की जन्म होता है। उन्हें स्नान कराकर सुंदर वस्त्र धारण कराए जाते हैं। नंद गोपाल का प्रिय भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया जाता है। श्रद्धालु जन्माष्टमी में उपवास करते हैं और पूजा अर्चना के बाद भगवान से मनोकामना मांगते हैं। मान्यता है कि कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करने से भगवान की कृपा बरसती है और निसंतानों को कान्हा जैसे सुंदर, प्यारे और ज्ञानी संतान की प्राप्ति होती है। जन्माष्टमी के दिन पर लोग एक दूसरों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को कृष्ण जन्माष्टमी के आकर्षक बधाई संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा।

कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 6
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
एक मात्र स्वामी तुम सखा हमारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा।

कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!

4 of 6
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
गोविंद जय जय, गोपाल जय जय
राधा रमण हरी, गोविंद जय जय।

कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 6
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।

कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे।
हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे।।

कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें