फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Karwa Chauth 2022: पति-पत्नी को भेजें करवा चौथ के आकर्षक शुभकामना संदेश, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 13 Oct 2022 06:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Karwa Chauth 2022: सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ आ गया है। 13 अक्तूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सुबह सास की दी हुई सरगी खाकर उपवास करती हैं और शाम में चांद आने के इंतजार में रहती हैं। चांद निकलने के बाद उसकी पूजा करके अर्घ देती हैं। वहीं पति की आरती उतारकर व्रत खोलती हैं। महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बहुत खास होता है। हर साल महिलाएं करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार करती हैं और करवा चौथ आने के कुछ दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। केवल सुहागिन महिलाएं ही नहीं पति भी इस पर्व के लिए काफी उत्साहित होते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और खास बनाने वाले इस पर्व को अगर आप भी मना रहे हैं तो अपने साथी को करवा चौथ की शुभकामनाएं भेजें। जो दंपत्ति करवा चौथ का पर्व मना रहे हैं, उन्हें व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए करवा चौथ के ये आकर्षक शुभकामना संदेश भेजें। 
विज्ञापन

2 of 6
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
करवा चौथ का पावन व्रत, आपके लिए मैंने किया है
क्योंकि आप ही के प्रेम और सम्मान ने 
मेरे जीवन को नया रंग दिया है।

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 6
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
मेहंदी लगाई है हाथों पर और माथे पर सिंदूर लगाया है
पिया आजा पास हमारे देख चांद भी निकल आया है।

करवा चौथ की हार्दिक बधाई!

4 of 6
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
चांद में दिखती है, मुझे मेरे पिया की सूरत
चांद संग चांदनी सी है, मुझे भी उनकी जरूरत।

करवा चौथ की हार्दिक बधाई!
विज्ञापन

5 of 6
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सुख-दुख में हम-तुम
हर पल साथ निभाएंगे।
एक जन्म नहीं सातों जन्म
पति-पत्नी बन आएंगे।

करवा चौथ की हार्दिक बधाई!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
व्रत रखा है मैंने
बस एक प्यारी सी
ख्वाहिश के साथ
हो लंबी उम्र तुम्हारी और
हर जन्म मिले हमें
एक-दूसरे का साथ।

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें