फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Day 2025: जल प्रहरियों के अदम्य साहस को करें सलाम, भेजें भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

Thu, 04 Dec 2025 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Navy Day 2025 Wishes: आज यानी 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभक्ति बढ़ाने वाले और जल प्रहरियों को सम्मान देने वाले संदेश भेजकर नेवी डे की शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
 Indian Navy Day 2025 Wishes: दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक भारतीय सेना है। वहीं आज भारतीय नौसेना के उन जल प्रहरियों का सम्मान करने का दिन है, जो देश की जल सीमा पर हमारी रक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं। 4 दिसंबर 2025 को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय नौसेना ने जवाबी हमला करते हुए सैकड़ों पाकिस्तानी नौसैनिकों को मार गिराया था। इस मिशन का नेतृत्व कमोडोर कासरगोड पट्टणशेट्टी गोपाल राव ने किया। नौसेना की उपलब्धि और प्रयासों को स्वीकार करते हुए 4 दिसंबर को नेवी डे मनाते हैं।

इस मौके पर नौसेना बलों को सम्मानित किया जाता है और उनके योगदान की सराहना होती है। हम सभी देशवासियों को आज के लिए भारतीय नौसेना के जल प्रहरियों को सलाम करना चाहिए। यहां कुछ देशभक्ति के संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
---------------

जल से लेकर थल और नभ तक, 
देश का मान बढ़ाने वाले वीर नौसैनिकों को हमारा नमन।

       नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

----------------------
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
--------------

न झुकने दिया तिरंगे को, न युद्ध कभी ये हारे हैं। 
भारत माता तेरे वीरों ने दुश्मन चुन-चुन के मारे हैं। 

     नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

--------------
 

4 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
--------------------

कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
 हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान के मान का है।
   
   नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

---------------------------------
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
------------------

जिनके होठों पर हंसी और पांव में छाले होंगे, 
हां वही लोग मेरे वतन के चाहने वाले होंगे।        

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

------------------
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
--------------------

हमारे जल प्रहरियों को देश का सलाम।
   
   नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-----------------------

दिल दिया है- जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए।

  नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें