Black Friday Sale 2025: ब्लैक फ्राइ़डे नाम सुनते ही दिमाग में छूट, भीड़ और खरीदारी की तस्वीर आती है। यह वह दिन है जब स्टोर्स, ऑफलाइन हों या ऑनलाइन भारी छूट और ऑफर्स के साथ खुलते हैं। कई लोग इस दिन साल की सबसे बड़ी खरीदारी करते हैं। असल में, यह दिन पारंपरिक रूप से सर्दियों की छुट्टियों और त्योहार के लिए खरीद-फरोख्त की शुरुआत माना जाता है। ब्लैक फ्राइडे अमेरिका में हर साल Thanksgiving वाले गुरुवार के अगले दिन आता है।
यह वो दिन है जब बहुत-सी दुकानें, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर बड़े डिस्काउंट, ऑफर्स और स्पेशल सेल्स लेकर खुलती हैं। इस वजह से दुनिया के कई देशों में इसे शॉपिंग फेस्टिवल की तरह माना जाने लगा है, ख़ासकर उन लोगों के लिए जो छुट्टियों और त्यौहारों की तैयारी कर रहे हों।
लेकिन ब्लैक फ्राइडे यानी काला दिन... खरीदारी का सबसे बड़ा दिन कैसे बन गया? क्या ब्लैक फ्राइडे का नाता क्रिसमस से है और ब्लैक फ्राइडे सेल कई देशों में इतना बड़ा इवेंट कैसे बन गया? इस तरह के सवाल दिमाग में आना लाजमी है। इस लेख में ब्लैक फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे सेल के इतिहास, इस दिन के महत्व और मनाने के तरीके से जुड़े हर सवाल का जवाब है।