फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस की सुंदर शायरियां भेजकर प्रियजनों के साथ मनाएं आजादी की जश्न

Thu, 15 Aug 2024 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Independence Day Wishes in Hindi:  आज स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन देश की आजादी के जश्न का दिन है। भारत अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की जंजीरे तोड़कर आज ही के दिन आजाद हुआ था।

आज लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। आजादी के इस पर्व पर उन वीर शहीदों को याद किया जाता है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप भी देश भक्ति के रंग में रंग जाएं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए जा रही आजादी की शायरी अपने करीबियों को भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान का है।

भारत माता की जय
विज्ञापन

3 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
आजादी की कभी शाम न होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में
तब तक भारत मां का आंचल नीलाम ना होने देंगे।

भारत माता की जय

4 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना
कभी तपती धूप में जल के देख लेना
कैसे होती हैं हिफ़ाजत मुल्क की
कभी सरहद पर खड़े जवानों को जाकर देख लेना।

भारत माता की जय
विज्ञापन

5 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।

भारत माता की जय
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर
हम उनको सलाम करते हैं।

भारत माता की जय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें