फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Independence Day Wishes: यहां से करें स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना संदेश डाउनलोड, आजादी की दें सबको बधाई

Mon, 15 Aug 2022 05:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आजादी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Independence Day 2022 Wishes: आजादी की हर भारतीय को बधाई। आज ही के दिन 75 साल पहले हम आजाद हुए थे। दशकों तक ब्रिटिश हुकूमत ने भारत पर राज किया। अपने ही देश में हम बाहरी ताकत के अधीन थे। उनके नियम कायदों के दायरे में थे। भारतीयों की स्थिति गुलाम भारत में गुलाम जैसी ही थी। लेकिन देश प्रेमियों ने आने वाली पीढ़ी को इस गुलामी से आजाद कराने और भारत को दुनिया में एक सम्मानजनक राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की। कई साल लगे लेकिन पूरे भारत में आजादी की मांग आग की तरह फैली। इस आग की तपन से अंग्रेज भी डर गए। अन्त में ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ना पड़ा और हमने खुद को एक स्वतंत्र व गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित कर दिया। 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले रहा था। तब से अब तक हम भारतीय आजादी को जश्न की तरह मना रहे हैं। लेकिन इस जश्न के साथ ही हम उन स्वतंत्रता सेनानियों के भी ऋणी हैं, जिन्होंने भारत को सम्मान दिलाने, विकास की राह को घोलने के लिए प्रयास करने का काम किया। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, प्रियजनों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां स्वतंत्रता दिवस के आकर्षक वाॅलपेपर दिए गए हैं, जिन्हें डाउनलोड कर अपने करीबियों को भेजकर आजादी की बधाई दें।   
विज्ञापन

2 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
झुककर करो उनको सलाम
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन

3 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Koo App
#UPCM @myogiadityanath ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि यह स्वाधीनता दिवस विशिष्ट है। हमारा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्र ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए स्वाधीनता दिवस समारोह-2022 को मनाने की अपील की है।
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 15 Aug 2022
विज्ञापन

5 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
भारत के उन वीरो को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें