Holi Ki Shubhkamnaye In Hindi: इंतजार खत्म हुआ। रंगों के त्योहार होली का जश्न हर जगह मनाया जा रहा है। अब रंग उड़ाने का समय आ गया है। होली दो दिन का पर्व है, जिसमें पहले दिन शाम में होलिका दहन किया जाता है। पाप, अशुद्धि, तन के साथ ही मन का मैल होलिका की अग्नि की ताप में जला दिया जाता है और सुखी व खुशहाल जीवन की कामना की जाती है। अगले दिन होली के मौके पर रंग बिरंगे गुलाल और अबीर को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को लगाकर खुशहाली की कामना की जाती है। होली उत्साह, प्रेम, स्नेह, गिले शिकवे मिटाने और मस्ती मौज का पर्व है। होली के मौके पर लोग अपने परिजनों से मिलते हैं और उनके गले लगकर त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि सभी दोस्तों और परिजन से मिल पाना संभव नहीं, ऐसे में जो अपने दूर हैं, उन्हें होली की शुभकामनाएं भेजकर करीब होने का अहसास दिला सकते हैं। यहां होली के प्रेमपूर्ण संदेश दिए जा रहे हैं, साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस के लिए वाॅलपेपर हैं, जिन्हें आप डाउनलोड करके प्रियजनों को भेज सकते हैं।