फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2022: होली में किस रंग का क्या है महत्व? अपनों को रंग लगाने से पहले जानें

Fri, 18 Mar 2022 03:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली 2022 - फोटो : Istock
होली रंगों का त्यौहार है। दुनिया में, लोगों के जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। बिना रंग के जीवन नीरस हो जाता है। यह रंग जीवन में नीरसता को कम करने और दुनिया की खूबसूरती को जाहिर करने का प्रतीक होते हैं। ऐसे में होली मनाने के लिए लोग कई सारे रंग का उपयोग करते हैं। हर रंग का अपना महत्व है। हालांकि कुछ विशेष रंगों का ज्यादा प्रयोग किया जाता है। यह रंग किसी न किसी भावना का प्रतीक होते हैं। लोग सामान्यता काला, सफेद या ग्रे आदि रंगों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वहीं होली में ज्यादातर लोग पीला, लाल और हरा रंग लगाना पसंद करते हैं। लेकिन कभी आपने ध्यान दिया है कि अपने करीबियों और दोस्तों को कौन सा रंग लगा सकते हैं? इन रंगों का क्या महत्व है? अगली स्लाइड्स में जानिए होली के हर रंग का महत्व और किसे लगा सकते हैं कौन सा रंग?
विज्ञापन

2 of 5
होली 2022 - फोटो : Prayagraj
हरा रंग

हरा रंग हरियाली का प्रतीक होता है लेकिन होली के हरे रंग का मतलब शीतलता, सुकून और सकारात्मकता है। आप अपनों से बड़ों को अबीर या गुलाल लगाएं तो हरा रंग लगा सकते हैं। देखने में यह रंग आंखों में चुभता भी नहीं और चेहरे पर खिलता भी है।
विज्ञापन

3 of 5
होली 2022 - फोटो : istock
लाल रंग

वैसे को लाल रंग का प्यार का प्रतीक माना जाता है। लेकिन होली के लाल रंग को ऊर्जा, जोश का रंग कहा जा सकता है। होली में लाल रंग का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। होली में रंग खेलने की शुरुआत भगवान को लाल रंग चढ़ाकर कर सकते हैं। इसके अलावा लाल रंग बच्चों और युवाओं  को लगाया जा सकता है। यह उनकी ऊर्जा, जज्बे और जोश को प्रदर्शित करेगा और उनके चेहरे में अलग चमक देगा।

4 of 5
होली 2022 - फोटो : istock
पीला

होली में पीला रंग भी आकर्षित करता है। पीला रंग सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक है। लड़कियों के चेहरे पर इसे लगाया जा सकता है। पीला रंग उनके निखार को बढ़ाएगा। वहीं सभी का ध्यान आकर्षित करेगा। वैसे भगवान को लाल रंग के अलावा पीला रंग भी लगाया जा सकता है, क्योंकि इसे सुख, संपदा और आध्यात्म से भी जोड़कर देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली 2022 - फोटो : istock
नारंगी

खुशियों, मिलनसारिता और ऊर्जा के प्रतीक के तौर पर नारंगी रंग का  उपयोग कर सकते हैं। जो लोग आपके बहुत करीब हैं या जिनसे आप मधुर रिश्ते रखना चाहते हैं उन्हें नारंगी रंग लगा सकते हैं। यह रंग उनके आकर्षण को तो बढ़ाएगा, साथ ही आपके निर्मल मन को भी उनके सामने जाहिर करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें