फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Govardhan Puja 2022 Wishes: इन ट्रेंडी वॉलपेपर के जरिए प्रियजनों को दें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

Wed, 26 Oct 2022 08:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गोवर्धन पूजा - फोटो : amar ujala
Happy Govardhan Puja 2022 Wishes: दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जा रही है। इस हिसाब से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को होनी चाहिए, लेकिन इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच में सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्यग्रहण के कारण इस साल 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा नहीं होगी, बल्कि गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को की जा रही है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं गोवर्धन पूजा के दिन घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाती हैं और पूजा करती हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों की रक्षा की थी और इंद्र देव का घमंड तोड़ा था। गोवर्धन पूजा के मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये आकर्षक शुभकामना संदेश।
विज्ञापन

2 of 6
गोवर्धन पूजा - फोटो : amar ujala
घमंड तोड़ इंद्र का प्रकृति का महत्व समझाया। ऊंगली पर उठाकर पहाड़ कान्हा ही रक्षक कहलाया। गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
 
विज्ञापन

3 of 6
गोवर्धन पूजा - फोटो : amar ujala
जन की रक्षा के लिए एक उंगली पर पहाड़ उठाया। उसी कन्हैया की याद में गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया। गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!

4 of 6
गोवर्धन पूजा - फोटो : amar ujala
गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़े अपना किनारा। हिल जाए जहान सारा, जब गूंजे जय कृष्ण का नारा। गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 6
गोवर्धन पूजा - फोटो : amar ujala
मुरली मनोहर ब्रज की धरोहर, वो नंदलाला श्री गोपाला। सब मिलकर मचाओ धूम, क्योंकि कान्हा है आने वाला। गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोवर्धन पूजा - फोटो : amar ujala
बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है। गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें