फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi Jayanti 2022: गांधी जयंती के मौके पर पढ़िए राष्ट्रपिता के कहे 10 अनमोल वचन

Sun, 02 Oct 2022 01:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी का जीवन लोगों के लिए शिक्षा की तरह है। एक ऐसी शिक्षा, जिस में जीवन को सही तरीके जीना, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया गया। देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी ने आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। एक सूती धोती तन पर लपेटे एक लाठी के बल पर स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में कूद पड़े। वह विदेश से वकालत पढ़कर आए थे। उनका भविष्य संवर सकता था लेकिन उन्होंने भारतीयों को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए विलासिता की जीवन त्याग कर आश्रम में रखना चुना। देश की आजादी के लिए हर नागरिक को स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके दिए गए उपदेश हर किसी के लिए आदर्श और मार्ग दर्शक बन गए। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर महात्मा गांधी के उन अनमोल वचनों के बारे में जानें, जो आदर्श मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह तो अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

महात्मा गांधी
 
विज्ञापन

3 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें।

महात्मा गांधी

4 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है। खुशबू ही उसका संदेश है।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

5 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

6 of 11
अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।

महात्मा गांधी
 
विज्ञापन

7 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।

महात्मा गांधी

8 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।

महात्मा गांधी

9 of 11
गांधीजी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
आजादी का कोई अर्थ नहीं है, अगर उसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हो।
महात्मा गांधी

10 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
गौरव लक्ष्य पाने के लिए प्रयास करने में है, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।
महात्मा गांधी
विज्ञापन

11 of 11
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य ही सही धन है। सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।
महात्मा गांधी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें