फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Mubarak 2024: इन खूबसूरत शायरियों के जरिए कहें ईद मुबारक, चांद नजर आते ही अपनों को भेजें वाॅलपेपर

Thu, 11 Apr 2024 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Happy Eid 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
Happy Eid Al Fitr 2024 Wishes: 11 अप्रैल को ईद उल फितर का पर्व मनाया जा रहा है। ईद उल फितर मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस त्योहार का इंतजार ईद का चांद देखकर खत्म होता है। इसके पहले इस्लाम धर्म को मानने वाले माह ए रमजान में रोजा रखते हैं और ईद की तैयारियां शुरू कर देते हैं।

ईद के मौके पर सुबह नमाज अदा करने के बाद लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के घर जाते हैं और एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हैं। इस पर्व में तरह तरह के पकवान बनते हैं। दोस्त या रिश्तेदार आसपास रहते हैं तो उनसे मिलने के लिए घर पहुंचना आसान हो जाता है लेकिन अगर वह मीलों दूर हैं तो ईद की मुबारकबाद संदेशों के जरिए भेज सकते हैं। ईद का चांद दिखते ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां ईद के लिए कुछ आकर्षक शायरियां, व्हाट्सएप मैसेज, कोट्स, तस्वीर और वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए भेजकर ईद की मुबारकबाद दी जा सकती है।  
विज्ञापन

2 of 6
Happy Eid 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको ईद मुबारक।

ईद मुबारक
विज्ञापन

3 of 6
Happy Eid 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
ईद लेकर आती है ढ़ेर सारी खुशियां
ईद मिटा देती है इंसानों में दूरियां।

ईद मुबारक

4 of 6
Happy Eid 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुख कोई गम न हो।

ईद मुबारक
विज्ञापन

5 of 6
Happy Eid 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए।

ईद मुबारक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Happy Eid 2024 Wishes - फोटो : Amar Ujala
चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते हैं वो मिल जाये आपको।

ईद मुबारक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें