दीपावली, जिसे दिवाली भी कहते हैं, शरद ऋतु में हर साल मनाया जाने वाला एक प्राचीन हिंदू त्योहार है। यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार अक्तूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे दीपों का त्योहार कहा जाता है। आध्यात्मिक रूप से यह 'अंधकार पर प्रकाश की विजय' को दर्शाता है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को ये खूबसूरत वॉलपेपर्स और शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।