Happy Dev Deepawali 2024 Wishes: देव दीपावली 15 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है। देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन दिवाली जैसे उत्सव का आयोजन होता है। हालांकि दिवाली भगवान श्रीराम से जुड़ा पर्व है, जिसमें 14 वर्षों के वनवास के बाद श्रीराम चंद्र के अयोध्या लौटने की खुशी में दीपोत्सव मनाया जाता है। हालांकि देव दीपावली "देवताओं की दिवाली" है। इस दिन देवतागण भगवान शिव और पार्वती की पूजा करते हैं और धरती पर शिव की नगरी काशी में आकर गंगा स्नान के बाद दीप दान करते हैं।
वाराणसी के अलावा देव दीपावली अब पूरे देश में मनाई जाने लगी है। खासकर अयोध्या, हरिद्वार और पवित्र नदियों के घाटों पर इस मौके पर अद्भुत दृश्य देखने को मिलते हैं। देव दीपावली के मौके पर आप अपने परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों को सुंदर संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं, साथ ही अगर आप बनारस या अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो देव दीपावली के नजारों वाले आकर्षक वाॅलपेपर भेजें।