Ahoi Ashtami 2024 Wishes: करवा चौथ के बाद अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्तूबर 20024 को मनाया जा रहा है। अहोई अष्टमी के दिन निर्जला उपवास किया जाता है। इस दिन पुत्रवती महिलाएं व्रत करती हैं। उनके लिए यह व्रत अत्यन्त महत्वपूर्ण माना जाता है। अहोई अष्टमी के मौके पर माताएं दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को तारे दिखाई देने पर पूजा करके तारों को करवा से अर्घ्य भी देती हैं।
अहोई अष्टमी के मौके पर माता स्याही और अहोई माता की पूजा की जाती हैं। जो महिलाएं अहोई अष्टमी का व्रत कर रही हैं, उन्हें सुंदर संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें। यहां अहोई अष्टमी के सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को भेज सकते हैं।