Karwa Chauth 2024 Perfect Foods To Break The Fast : शादीशुदा महिलाएं घर की सुख-शांति और अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत किया जाता है और शाम में पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। दिन भर उपवास रखने के बाद महिलाएं पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।
हालांकि दिन भर निर्जला उपवास करने से महिलाओं की ऊर्जा कम होने लगती है और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में जो महिलाएं उपवास कर रही हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। उपवास से पहले सरगी में वह पौष्टिक चीजों का सेवन करती हैं ताकि दिनभर ऊर्जा बनी रहे और पेट भरा महसूस हो। लेकिन पूजा के बाद उपवास खोलने के दौरान अक्सर कुछ महिलाए ऐसी चीजों का सेवन कर लेती हैं, जिससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि व्रत के बाद क्या खाना है। चलिए जानते हैं व्रत खोलने के बाद आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, क्योंकि इसका भी आपकी सेहत पर असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं व्रत को पूरा करके क्या खाना है और क्या नहीं खाना है।