फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Superfoods for Influenza: इन्फ्लूएंजा वायरस होने पर करें इन चीजों का सेवन, जुकाम और बुखार से मिलेगी राहत

Thu, 16 Mar 2023 05:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Superfoods for Influenza: कोरोना वायरस के बाद अब इन्फ्लूएंजा के वेरिएंट H3N2 के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार ने इन्फ्लूएंजा संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। आमतौर पर इन्फ्लूएंजा हल्के लक्षणों वाला माना जाता है, जिसके लक्षण सामान्य खांसी जुकाम जैसे होते हैं। हालांकि इस बार यह संक्रमण बड़ी मुसीबतों का कारण बन सकती है। अध्ययनों के मुताबिक, इन्फ्लूएंजा का H3N2 वैरिएंट का खतरा बच्चों में अधिक है। यह वायरस आंख, नाक और मुंह के जरिए फैलता है। इन्फ्लूएंजा से पीड़ित रोगी में बुखार, सर्दी, जुकाम, सिर दर्द, शरीर दर्द, दस्त आदि लक्षण देखने को मिल सकते हैं। आमतौर पर इस तरह के लक्षण कोरोना वायरस में भी देखने को मिलती है। उचित एहतियात और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर फ्लू से बचाव किया जा सकता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें, जो औषधीय गुणों से युक्त हो। आइए जानते हैं औषधीय गुणों वाला आहार जो फ्लू से शरीर का बचाव कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
मेथी - फोटो : istock
मेथी दाना

मेथी में एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। यह वायरस से लड़ने में मदद करते हैं। मेथी दाने में पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लामेटरी गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। आहार में मेथी दाने को शामिल कर इन्फ्लूएंजा से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दालचीनी - फोटो : iStock
दालचीनी

संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दालचीनी का सेवन करें। एंटी वायरल होने के साथ ही एंटी बैक्टीरियल, एंटी माइक्रोबियल और एंटी फंगल भी है, जो सारे जीवाणु- विषाणुओं से बचाव करता है।

4 of 6
अदरक - फोटो : Istock
अदरक

अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। अदरक का सेवन करने से कई तरह के रोगों से छुटकारा मिलता है। खांसी व गले में खराश होने पर अदरक का सेवन लाभकारी है। वहीं इम्यून सिस्टम को संक्रमण के खिलाफ मजबूत करने के लिए अदरक असरदार है। अदरक इंफ्लामेशन को रोकता है।
विज्ञापन

5 of 6
लौंग - फोटो : istock
लौंग

सेहत के लिए लौंग भी काफी फायदेमंद है। लौंग रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। लौंग में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल और एंटी माइक्रोबियल कंपाउंड होता है, जो खांसी-जुकाम जैसी बीमारी रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्दी - फोटो : Istock
हल्दी

हल्दी के औषधीय गुण कई तरह की शारीरिक समस्याओं और त्वचा संबंधी परेशानियों से निजात दिलाते हैं। हल्दी इम्यूनिटी बूस्टर का कार्य भी करती है। संक्रमण होने या चोट आदि में हल्दी का सेवन असरदार है। एच 3 एन 2 इन्फ्लूएंजा वायरस से बचाव के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।
-------------
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें