Guru Nanak Dev Jayanti 2022 Wishes: सिखों के पहले गुरु, नानक देव जी की जयंती 8 नवंबर 2022 को मनाई जा रही है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के मौके पर गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। सिख समुदाय के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण पर्व होता है, जिसे सिखों का प्रकाश पर्व भी कहते हैं। इस दिन सुबह से शाम तक गुरुद्वारों में प्रार्थना व दर्शन का दौर जारी रहता है। सभाएं आयोजित की जाती हैं। गुरु नानक जयंती के मौके पर गुरु नानक देव के द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है। इस मौके गुरु ग्रंथ साहिब पाठ किया जाता है। इस वर्ष गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजें। यहां से गुरु नानक देव जयंती के आकर्षक शुभकामना संदेश डाउनलोड करें।