फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gobind Singh Jayanti Wishes 2025: आज है गुरु गोबिंद सिंह की जयंती, इन संदेशों को भेजकर दें शुभकामनाएं

Sat, 27 Dec 2025 10:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Gobind Singh Jayanti 2025: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की शुभकामना संदेश शेयर करके आप भी ज्ञान, अभय, धर्म और सत्य का दीप जला सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
Guru Gobind Singh Jayanti 2026 - फोटो : Amar Ujala
Guru Gobind Singh Jayanti 2025 : आज गुरु गोबिंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। उनकी जन्मदिन कोई ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि भारतीय  चेतना में साहस, त्याह और धर्मरक्षा का भी प्रतीक है। इसी कारण गुरु गोबिंद के जन्मदिवस को जंयती नहीं, बल्कि प्रकाश पर्व कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अज्ञान, भय और अत्याचार के अंधकार में सत्य और शौर्य का दीप जलाया था।

गुरु गोबिंद सिंह जी ने ऐसे समय में जन्म लिया, जब धर्म पर संकट था और अन्याय फैला हुआ था। उन्होंने न केवल आध्यात्मिक मार्ग दिखाया, बल्कि समाज को यह भी सिखाया कि धर्म की रक्षा के लिए खड़ा होना भी साधना है। 1699 में खालसा पंथ की स्थापना कर उन्होंने शस्त्र और शास्त्र दोनों को समान महत्व दिया।

उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलते रहकर बिताया। उनके अनमोल वचन आज भी मार्गदर्शक हैं। अगर आप भी गुरु वाणी और गुरु गोबिंद के ज्ञान व सीख को समाज तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस खास दिन की शुभकामनाएं अपने प्रियजनों तक भेजें। यहां गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें शेयर करके आप भी ज्ञान, अभय, धर्म और सत्य का दीप जला सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-------------

सवा लाख से एक लड़ाऊं,
चिड़ियों सों मैं बाज लड़ाऊं
तभी गोविंद सिंह नाम कहाऊं

गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं

-------
विज्ञापन

3 of 6
गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-------

भै काहू को देत नहि
नहि भय मानत आन
गुरु के बिना किसी भी व्यक्ति को
ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती है

गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं

--------

4 of 6
गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
----------

राज करेगा खालसा, बाके रहे न कोए
वाहेगुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह

गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं

--------
विज्ञापन

5 of 6
गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
--------

सिर पर मेरे गुरुवर का हाथ
हरपल हरदम वो मेरे साथ
है विश्वास वही राह दिखाएंगे
मेरे सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
-------------------

वाहे गुरु का आशीष सदा मिले
ऐसी कामना है हमारी,
गुरु की कृपा से आएगी,
घर-घर में खुशहाली  

गुरु गोबिंद जयंती की शुभकामनाएं

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें