बॉलीवुड में 90 के दशक के डांस किंग गोविंदा का आज जन्मदिन है। गोविंदा को फ़िल्म इंडस्ट्री का राजा बाबू कहा जाता है।अपने अभिनय और डांस के दम पर गोविंदा ने इंडस्ट्री मे अपनी अलग पहचान बनाई। कॉमेडी फिल्मों से लेकर थ्रिलर और एक्शन मूवी तक गोविंदा हर तरह के रोल में नजर आए। गोविंदा ने कई सारी सुपर हिट फिल्में की हैं। हालांकि अब गोविंदा फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। लेकिन गोविंदा की फैन फॉलोइंग आज भी पहले जैसी ही है। गोविंदा के डांस मूव को आज भी लोग कॉपी करते हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी गोविंदा की लाइफ स्टाइल राजा बाबू जैसी ही है। गोविंदा फिल्म भले ही नहीं करते लेकिन उनकी सालाना कमाई करोड़ों में होती है। गोविंदा आज भी बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। जानिए गोविंदा की नेट वर्थ, कमाई, घर और कार कलेक्शन के बारे में।