कहते हैं हमारे जीवन में हमारे माता-पिता का स्थान काफी ऊपर होता है। वहीं, एक बच्चे के जीवन में माता-पिता का होना बेहद जरूरी भी होता है क्योंकि माता-पिता ही बच्चे के नए जीवन की शुरुआत करते हैं, उसे अच्छे-बुरे के बारे में बताते हैं, जीवन में उसे कैसे आगे बढ़ना है आदि। इन सब बातों का ज्ञान एक बच्चे को उसके माता-पिता द्वारा ही मिलता है। ऐसे ही माता-पिता के सम्मान में आज यानी एक जून 2021 को ग्लोबल पैरेंट्स डे यानी वैश्विक माता-पिता दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की आधिकारिक घोषणा साल 2012 में यूएन जनरल असेंबली में हुई थी। ये दिन माता-पिता को समर्पित होता है और इस दिन माता-पिता के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है। साथ ही पैरेंट्स द्वारा दिए गए बलिदानों के प्रति शुक्रिया कहा जाता है। इस दिन आप अपने माता-पिता के प्रति अपना प्यार प्रकट कर सकते हैं। वहीं, कई लोग इस दिन अपने पैरेंट्स को उपहार देकर उनके इस दिन को खास बनाते हैं, तो कई लोगों के अपने अलग तरीके भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं इस दिन के महत्व से लेकर इस साल की थीम के बारे में। चलिए अगली स्लाइड्स में जानते हैं इस दिन के बारे में...