गौतम अडाणी के बेटे की शादी की तस्वीरें
- फोटो : PTI
गौतम अडाणी ने किया पोस्ट
गौतम अडाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूँ।"
इस अवसर पर, गौतम अडानी ने समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की। यह राशि स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, और कौशल विकास के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण में उपयोग की जाएगी।