तुलसी
- फोटो : freepik
तुलसी
अधिकतर भारतीय हिंदू परिवारों में तुलसी का पौधा अक्सर देखने को मिल जाता है। तुलसी का धार्मिक महत्व होने के साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। तुलसी को रोगों की दुश्मन और इम्यूनिटी की दोस्त माना जाता है। तुलसी को आयुर्वेद में ‘जड़ी-बूटियों की रानी’ कहा गया है। इसे उगाना बेहद आसान है, बस एक गमला, थोड़ी मिट्टी और रोज थोड़ा पानी। तुलसी की पत्तियां वायरल संक्रमण, खांसी, जुकाम से लड़ने में मदद करती हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसके नियमित उपयोग से इम्यूनिटी बूस्ट, श्वसन तंत्र की सुरक्षा और तनाव कम होता है।