फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gardening Tips: दिसंबर की सर्दी में लगाएं ये पौधे, जनवरी तक खिल उठेगा घर का बगीचा

Wed, 17 Dec 2025 01:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Gardening Tips: दिसंबर की सर्दियों में घर की छत, बालकनी या बागीचे में कुछ पौधों को उगाने से नए साल पर फूलों से घर भर जाता है। ये पौधे जल्दी बड़े होते हैं, कम पानी मांगते हैं और बेहद सुंदर दिखते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दिसंबर में लगाएं ये पौधे - फोटो : adobe stock
Winter Gardening Tips : दिसंबर की ठंडी सुबहें बगीचे के लिए सबसे मुफ़ीद मानी जाती हैं। न ज्यादा गर्मी होती है और ना ही तेज बारिश होती है। बस हल्की धूप और ठंडी मिट्टी में खिले खिले फूल और पौधे देखने को मिलते हैं। दिसंबर की सर्दी, वह समय है जब लगाए गए पौधे जनवरी आते-आते पूरे जोश में खिल उठते हैं। पुराने माली हमेशा कहते आए हैं, सर्दियों में लगाया गया पौधा मजबूत जड़ें बनाता है और लंबे समय तक साथ देता है। 

सर्दियों में पौधे लगा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। सुबह की हल्की धूप जरूरी है। पौधे में ज़्यादा पानी न दें ताकि मिट्टी गीली नहीं होनी चाहिए। जैविक खाद जैसे गोबर या वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें। ठंडी हवा से बचाने के लिए पौधों को दीवार के पास रखें। अगर आप भी चाहते हैं कि नया साल रंग-बिरंगे फूलों और ताजी हरियाली के साथ शुरू हो, तो दिसंबर को यूं ही न जाने दें।
विज्ञापन

2 of 6
पिटुनिया - फोटो : Instagram
दिसंबर में लगाने के लिए बेहतरीन पौधे

पिटूनिया

सर्दियों में घर के गमलों में पिटूनिया लगाएं। ये कम देखभाल में ज़्यादा फूल देने वाला पौधा है। ठंडे मौसम में तेजी से बढ़ता है और जनवरी में पूरा गमला भर देता है।
विज्ञापन

3 of 6
गेंदा - फोटो : Instagram
गेंदा

गेंदा सर्दी का भरोसेमंद फूल है। अगर आप इस महीने में गेंदा लगाएंगे तो जल्द ही आपके घर का बागीचा फूलों से खिल उठेगा। हालांकि पौधे के पोषण के लिए इसे धूप में रखें और हल्की सिंचाई करें, फूल लगातार आते रहेंगे।

4 of 6
Sweet Pea - फोटो : instagram
स्वीट पी

स्वीट पी सुंदर और खुशबूदार पौधा है, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, लाल और नीले रंग के नाजुक तितली जैसे फूल खिलते हैं। इन्हें उगाना आसान है,खासकर ठंडक में। बस सही देखभाल से ये बेलदार पौधा जनवरी में खुशबू भर देता है। घर की बालकनी और रेलिंग के लिए ये पौधा परफेक्ट डेकोर आइटम बन सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Foxgloves - फोटो : instagram
फॉक्सग्लोव

यह बैंगनी, गुलाबी, सफेद और पीले रंग के सुंदर घंटी के आकार के फूलों वाला एक लंबा पौधा है। ठंड के मौसम में इसकी अच्छी ग्रोथ होती है। लंबे फूल डंठल बगीचे को रॉयल लुक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डाइन्थस - फोटो : Instagram
डाइन्थस

यह कम पानी में भी खिलने वाला पौधा। छोटे गमलों के लिए बढ़िया विकल्प है। डेन्थस सर्दियों में लगने वाला एक खूबसूरत, रंग-बिरंगा फूल वाला पौधा है। अच्छी धूप और सूखी मिट्टी फूलों को खिलखिला दें। मुरझाए फूलों को हटाते रहें और हर 20-25 दिन में जैविक खाद दें, ताकि यह पूरे सर्दियों में खिले और घना रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें