फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Diwas 2025: आज मनाया जा रहा है विजय दिवस, इन देशभक्ति संदेश से भारतीय सेना को करें सलाम

Tue, 16 Dec 2025 10:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vijay Diwas 2026: भारत 16 दिसंबर को अपना विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन भारत ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए पाकिस्तानी सेना से युद्ध कर उन्हें पराजय का स्वाद चखाया था।  उसके बाद से ये दिन भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास के तौर पर याद किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
देशभक्ति के नारे - फोटो : Amar Ujala
Vijay Diwas 2026: आज यानी 16 दिसंबर भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम दिन है, जब पराजय ने देश के सामने घुटने टेंक दिए और भारतीय सैन्य बलों की संकल्पशक्ति ने विश्व के सामने लोहा मनवाया। वर्ष 1971 में भारत ने आज ही के दिन पाकिस्तान पर निर्णायक विजय प्राप्त की थी और बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया था। यह दिन केवल युद्ध की याद तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय सेना के साहस, रणनीतिक कौशल और राष्ट्रहित के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदान का जीवंत प्रमाण है। 

बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए भारत पाकिस्तान का युद्ध 13 दिन चला, जिसमें 93 हजार से अधिक पाकित्सानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब राष्ट्र की अस्मिता पर आंच आती है, तब भारतीय सेना चट्टान की तरह खड़ी होती है, बिना डगमगाए, बिना समझौते के। यह दिन बलिदान, अनुशासन और देश के लिए सर्वस्व अर्पण करने की परंपरा को नमन करने का अवसर है।

इस विजय दिवस पर देशभक्ति के नारों से भारतीय सेना को सलाम करें। ये नारे आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देते हैं कि आज़ादी और अखंडता की रक्षा किसी एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सतत कर्तव्य है। यही विजय दिवस की सच्ची भावना है।

विज्ञापन

2 of 6
महान विभूतियों के देशभक्ति नारे - फोटो : Amar Ujala
देश भक्ति के नारे
-------------------------------
 
भारत माता की जय

महात्मा गांधी 

-------------------------------
विज्ञापन

3 of 6
महान विभूतियों के देशभक्ति नारे - फोटो : Amar Ujala
---------------------

सारे जहां से अच्छा, 
हिंदुस्तान हमारा।

इकबाल

------------------------------

4 of 6
महान विभूतियों के देशभक्ति नारे - फोटो : Amar Ujala
--------------------

विजय विश्व तिरंगा प्यारा।

श्यामलाल गुप्त

-----------------------------
विज्ञापन

5 of 6
महान विभूतियों के देशभक्ति नारे - फोटो : Amar Ujala
-----------------------

इंकलाब जिंदाबाद

भगत सिंह

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महान विभूतियों के देशभक्ति नारे - फोटो : Amar Ujala
------------------

जन-गण-मन
अधिनायक जय हे।


रवींद्रनाथ टैगोर

-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें