फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganpati Murti Buying Guide: बप्पा की मूर्ति खरीदने से पहले इन 6 बातों पर जरूर दें ध्यान

Sun, 24 Aug 2025 02:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Important Tips to Keep in Mind Before Buying Ganesh Idol: यदि आप भी गणेश चतुर्थी के लिए बप्पा की प्रतिमा लेने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
विज्ञापन
1 of 7
गणेशजी की प्रतिमा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock
Important Tips to Keep in Mind Before Buying Ganesh Idol: गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही हर घर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक प्रतिमाएं सजी होती हैं, जहां जाकर भक्तगण अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना के लिए उत्तम मूर्ति की तलाश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सुंदर मूर्ति चुनना ही काफी नहीं होता?

अगर आप भी इस शुभ अवसर पर बप्पा की प्रतिमा लेने जा रहे हैं, तो कुछ धार्मिक, वास्तु और पर्यावरण से जुड़ी खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ये न केवल आपकी पूजा को पूर्ण बनाएगा, बल्कि आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि भी लेकर आएगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गणेशजी की प्रतिमा खरीदते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

2 of 7
सूंढ़ की दिशा देखें - फोटो : Adobe stock
1. सूंढ़ की दिशा देखें

यदि आप अपने घर पर स्थापना के लिए बप्पा की प्रतिमा लाने जा रहे हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि बप्पा की प्रतिमा की सूंढ़ बाईं ओर मुड़ी होनी चाहिए। इस तरह की मूर्ति को गृहस्थ जीवन के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दाईं तरफ सूंढ़ वाली मूर्ति की पूजा काफी कठिन होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
चेहरे का भाव देखें - फोटो : Instagram/ vmamba.studio
2. चेहरे का भाव देखें

कभी भी बप्पा के रौद्र रूप या फिर गुस्से वाले भाव वाली प्रतिमा की स्थापना नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि जिस प्रतिमा को आप घर लाएं उसमें बप्पा के चेहरे पर हमेशा सौम्य मुस्कान और शांत भाव हों। ये मानसिक शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। 

 

4 of 7
मूषक और मोदक हैं जरूरी - फोटो : Adobe stock
3. मूषक और मोदक हैं जरूरी

ध्यान रखें कि जिस प्रतिमा को आप घर लेकर आ रहे हैं, उसमें बप्पा के प्रिय मूषक राज और प्रिय भोग मोदक अवश्य होना चाहिए। जहां एक तरफ मूषक राज बप्पा के पास बैठे रहते हैं तो वहीं मोदक उनके हाथ में होना चाहिए। ये प्रतिमा की संपूर्णता का प्रतीक है।

 
विज्ञापन

5 of 7
पहले जान लें प्रतिमा किससे बनी है ? - फोटो : Adobe stock
4. पहले जान लें प्रतिमा किससे बनी है ?

गणेश उत्सव के बाद हमेशा प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है, इसलिए इसे घर लाने से पहले जान लें कि ये किससे बनी है। मिट्टी, गोबर, या इको-फ्रेंडली सामग्री से बनी प्रतिमा पर्यावरण के लिए उत्तम होती है। वहीं प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं।  

 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतिमा में न दो कोई दरार - फोटो : instagram
5. प्रतिमा में न दो कोई दरार

पूजा के लिए कभी भी खंडित प्रतिमा घर लेकर न आएं। अगर किसी प्रतिमा में हल्की सी भी दरार, टूट-फूट या चटकन दिखाई दे रही है, तो उसे कदापि न लें। ऐसी प्रतिमा को खंडित माना जाता है। इन मूर्तियों की पूजा नहीं की जाती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आकार देखें - फोटो : Adobe stock
6. आकार देखें

बप्पा की प्रतिमा का चयन हमेशा घर के हिसाब से करना चाहिए। ध्यान रखें कि बहुत बड़ी मूर्ति घर के वास्तु के लिए उपयुक्त नहीं होती। इसके लिए हमेशा प्रतिमा का मध्यम या छोटा आकार चुनें। ताकि इसकी स्थापना अच्छी तरह से हो सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें