फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth Fitness: ना जिम और ना महंगे सप्लीमेंट्स, रजनीकांत की फिटनेस का राज है ये साधारण जीवनशैली

Thu, 21 Aug 2025 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rajinikanth Fitness: रजनीकांत की लाइफस्टाइल इस बात का सबूत है कि सही आदतें उम्र को सिर्फ एक नंबर बना सकती हैं। उनकी सेहत और ऊर्जा के पीछे का राज है योग, हल्के-फुल्के वर्कआउट्स और बेहद साधारण लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल जो रजनीकांत के जीवन का हिस्सा है। आइए जानते हैं कि रजनीकांत अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रजनीकांत - फोटो : instagram

Rajinikanth Fitness: 74 साल की उम्र में भी सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिटनेस और एनर्जी देखते ही बनती है। चाहे स्क्रीन पर उनका स्टाइल हो या असल जिंदगी में उनकी सादगी, हर जगह वह युवाओं के लिए प्रेरणा है। जहां ज्यादातर भारतीय वरिष्ठ नागरिक बढ़ती उम्र के साथ क्रॉनिक बीमारियों, कमजोरी और चलने-फिरने की दिक्कतों से जूझते हैं, वहीं रजनीकांत की लाइफस्टाइल इस बात का सबूत है कि सही आदतें उम्र को सिर्फ एक नंबर बना सकती हैं। उनकी सेहत और ऊर्जा के पीछे का राज है योग, हल्के-फुल्के वर्कआउट्स और बेहद साधारण लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल जो रजनीकांत के जीवन का हिस्सा है। आइए जानते हैं कि रजनीकांत अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
रजनीकांत - फोटो : instagram

योगा से दिन की शुरुआत
 

रजनीकांत की फिटनेस का आधार योग है। वह दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करते हैं। वह सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और आसान योगासन को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा मानते हैं। योगा न सिर्फ उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखता है बल्कि मानसिक शांति और पॉजिटिविटी भी देता है। यही वजह है कि उनकी उम्र में भी वह स्ट्रॉन्ग और एनर्जेटिक दिखते हैं।

योग के फायदे

  • शरीर में लचीलापन और जोड़ों की गतिशीलता में सुधार
  • फेफड़ों की क्षमता और ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर
  • तनाव कम होकर मन शांत रहता है
  • बैलेंस मजबूत होने से गिरने की संभावना घटती है


रजनीकांत की तरह एनर्जेटिक रहने के लिए भारतीय बुजुर्ग योग को आसानी से घर या सामुदायिक केंद्रों में अपना सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
रजनीकांत - फोटो : instagram
हल्के-फुल्के वर्कआउट्स
 

जिम की हैवी मशीनों की बजाय रजनीकांत हल्के-फुल्के वर्कआउट्स को प्राथमिकता देते हैं। वॉकिंग, स्ट्रेचिंग और बेसिक एक्सरसाइज उनकी डेली रूटीन में शामिल है। यह उन्हें लचीला और एक्टिव बनाए रखता है। उनकी फिटनेस इस बात का सबूत है कि फिट रहने के लिए हैवी जिमिंग जरूरी नहीं, निरंतरता और बैलेंस ज्यादा मायने रखता है। रजनीकांत वॉकिंग और हल्का कार्डियो करते हैं जो कि दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इस तरह का बैलेंस्ड वर्कआउट मसल्स को टोन करता है, सहनशक्ति बढ़ाता है और चोट का खतरा भी घटाता है।

4 of 6
रजनीकांत - फोटो : instagram
रजनीकांत का डाइट प्लान


रजनीकांत का खाना बेहद साधारण और घर का बना हुआ होता है। वे ऑयली और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाते हैं और हल्का, पौष्टिक भोजन लेते हैं। ज्यादातर शाकाहारी आहार जिसमें दलिया, दाल, हरी सब्जियां और ताजे फल उनके डाइट का अहम हिस्सा हैं। वह देर रात का भारी भोजन करने से बचते हैं और समय पर खाना खाने में यकीन रखते हैं। वे हाइड्रेशन के लिए हर्बल टी लेते हैं और मीठे पेय का सेवन कम से कम करते हैं। उनके आहार में नट्स और सीड्स से हेल्दी फैट्स की आपूर्ति होती है। इस तरह की डाइट ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है और डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा कम करती है जो भारतीय बुजुर्गों में आम हैं।

 

विज्ञापन

5 of 6
रजनीकांत - फोटो : instagram
मानसिक शांति और संतुलन
 

फिटनेस सिर्फ शरीर की नहीं, मन की भी होती है। रजनीकांत अपनी आध्यात्मिक सोच और पॉजिटिविटी के लिए मशहूर हैं। वह ध्यान और मेडिटेशन से खुद को स्ट्रेस-फ्री रखते हैं। उनका मानना है कि मन शांत होगा तो शरीर अपने आप स्वस्थ रहेगा। यही वजह है कि उनकी उम्र में भी उनका चेहरा दमकता है और एनर्जी लेवल हाई रहता है। मेडिटेशन और पॉजिटिविटी उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं। यही वजह है कि वह तनाव से दूर रहते हैं और चेहरे पर चमक बरकरार रखते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रजनीकांत - फोटो : instagram
सादगी ही असली फिटनेस मंत्र
 

रजनीकांत की पूरी लाइफस्टाइल सादगी पर टिकी है। वह महंगे शौक और दिखावे से दूर रहते हैं। समय पर सोना, सुबह जल्दी उठना और नियमित दिनचर्या उनका फिटनेस मंत्र है। यही कारण है कि 74 की उम्र में भी वह लाखों लोगों के लिए फिटनेस आइकन बने हुए हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें