Ganesh Chaturthi 2024 Theme : 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है, जो कि 10 दिवसीय पर्व है। इस पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी से भव्य गणपति पंडाल सज जाते हैं, जिसमें विघ्नहर्ता की भव्य प्रतिमा स्थापित होती हैं। 10 दिन तक गणपति पंडालों में गणेश पूजा का आयोजन होता है और 10वें दिन अनंत चतुर्दशी तिथि को गणपति विसर्जन कर दिया जाता है।
गणपति पंडालों की सजावट के लिए आयोजक आकर्षक थीम का चयन करते हैं। अगर आपके गली मोहल्ले या आसपास गणपति पंडाल संजने जा रहे हैं तो कुछ आकर्षक और ट्रेंडी थीम आइडिया को अपनाकर इस गणेश उत्सव को अधिक प्रभावी बना सकते हैं।