Ganesh Chaturthi 2022: गणेश उत्सव आने वाला है। देवताओं में ईष्ट भगवान गणेश का सबसे बड़े पर्वों में से एक गणेश चतुर्थी पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। देश के कई हिस्सों में गणपति पंडाल लगते हैं। लोग गणेशजी की प्रतिमा को गणपति पंडाल या फिर घर पर स्थापित करते हैं। गणेश चतुर्थी 10 दिनों का त्योहार होता है, जिसमें माता गौरी और भगवान शिव के पुत्र पृथ्वी पर अपने भक्तों के घर पर वास करते हैं। लोग सिद्धि विनायक के लिए श्रद्धानुसार उपवास करते हैं। उसके बाद गणपति जी का विसर्जन किया जाता है। गणेश जी वापस अपने लोक चले जाते हैं। इन कुछ दिनों के एकदंत के त्योहार को उत्सव की तरह मनाया जाता है। गणेश जी की आरती, भजनों से माहौल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप भी इस साल के गणपति उत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो जान लीजिए कि गणेश चतुर्थी कब है? किस दिन होगी गणपति स्थापना और कब गणपति विसर्जन होगा। ये रहा गणेश चतुर्थी की पूजा का मुहुर्त।