Ganesh Chaturthi Pandal Decoration Ideas: 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। इस दिन से गणपति उत्सव की शुरुआत हो जाती है। गणेशोत्सव 10 दिन का पर्व है, जिसमें गौरी पुत्र गणेश जी की प्रतिमा को घर के मंदिर और पंडालों में स्थापित किया जाता है। 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाती है और दसवें दिन गणेश विसर्जन होता है। गणेश चतुर्थी पर गणपति आपके घर, कॉलोनी या शहर में वास करने के लिए आ रहे हैं तो उनका स्वागत भी खास तरीके से होना चाहिए। जहां पर भी गणेश स्थापना करनी हो, उस जगह की सजावट कर सकते हैं। अधिकतर गणेश उत्सव में गणपति पंडाल सजाए जाते हैं। इस बार गणेश चतुर्थी में कुछ आकर्षक थीम के गणपति पंडाल सजाकर उत्सव को खास बना सकते हैं। अगर आपके मोहल्ले या क्षेत्र में गणपति पंडाल लग रहा है तो जानें गणपति पंडाल सजाने के कुछ आकर्षक आइडियाज।